Sunday, 28 February 2016

Important Question of Science

Image result for science image


प्रश्न अगर चन्द्रतल पर कोई भीषण विस्फोट किया जाये, तो क्या प्रथ्वी पर उसकी आवाज सुनी जा सकती है?
उ० नहीं, क्योंकि ध्वनि का संचरण निर्वात व्योम (Space) में संभव नहीं है
प्रश्न पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाये भी दूर तक उड़ता रहता है , इसका कारण क्या है?
उ० उसकी गति में संवेग होता है
प्रश्न सड़क मोड़ पर एक तरफ कुछ ऊंची बनायीं जाती है, क्यों?
उ० अभिकेन्द्र बल प्राप्त करने के लिए
प्रश्न लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है , लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?
उ० कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
प्रश्न एक वाच ग्लास में आयोडीन का विलयन रखा हुआ है, इसके अंदर आलू का टुकड़ा काटकर रख दिया गया है. आलू के टुकड़े की सतह का रंग कैसा हो जायेगा ?
उ० नीलास्पस्टीकरण: आलू की टुकड़े को काटने पर उसकी सतह पर उपस्थित स्टार्च आयोडीन के विलयन से मिलकर नीला रंग उत्पन्न करता है |
प्रश्न पित्त किससे निकलता है?
उ० यकृत से 
प्रश्न होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ?
उ० हनीमैन
प्रश्न विटामिन्स की खोज किसने की ?
उ० फंक ने
प्रश्न डी.एन.. (D.N.A.) के सामान्य तत्व कौन कौन से हैं?
उ० नाईट्रोजीनस बेस, फास्फेट एवं शुगर
प्रश्न किसी स्वच्छ तालाब का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना की वास्तव में गहरा होता है, क्यों ?
उ० विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रकाश की किरण के आवर्तन के कारण होता है |
प्रश्न मनुष्य में हीमोग्लोबिन के अणु से आक्सीजन के कितने अणु बंध सकते हैं?
उ० चार
प्रश्न: भारहीनता की स्थिति कब होती है ?
उ० प्रभावी गुरुत्वाकर्षण शून्य होने पर
प्रश्न बर्फ पानी पर क्यों तैरती रहती है?
उ० बर्फ का आपेक्षिक घनत्व पानी के आपेक्षिक घनत्व से कम होता है
प्रश्न परखनली शिशु (Test Tube Baby) उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था ?
उ० राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने
प्रश्न निर्जलीकरण (Dehydration) में बच्चे के शरीर में साधारणतः किसकी कमी हो जाती है?
उ० पोटैसियम क्लोराईड
प्रश्न एक्यूपंचर विधि* का आविष्कार कहाँ हुआ था ?
उ० चीन में * यदि शारीर के रोगग्रस्त भाग में सुई प्रविष्ट की जाती है, तो किसी पीड़ा का अनुभव नहीं होता है, एक्यूपंचर इसी प्रक्रिया पर आधारित है |

No comments:

Post a Comment